लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कोविड-19 टीकों की उपयोग की अवधि बढ़ाई

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 जुलाई (एपी) अमेरिका के नियामकों ने दूसरी बार कोविड-19 टीकों के उपयोग की अवधि को बढ़ाकर बड़ी संख्या में खुराकों को खराब होने से बचा लिया।

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) ने बुधवार को टीका निर्माता जॉनसन एंड जॉनसन को एक पत्र भेजकर इस बात की घोषणा की कि सही ढंग से रखे जाने पर कम से कम छह महीने तक टीके उपयोग के लिये सुरक्षित और प्रभावी हैं। एफडीए के इस फैसले से खुराकों के उपयोग के लिये छह सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है। अमेरिकी अधिकारी लोगों से जल्द से जल्द टीके लगवाने की अपील कर रहे हैं।

देश के विभिन्न राज्यों में भी ऐसे ही प्रयास किये जा रहे हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि जो टीके जल्द ही खराब होने वाले हैं, उन्हें खराब होने से पहले ही इस्तेमाल में लाया जाए।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की टीकों पर नजर रखने वाली वेबसाइट के अनुसार, संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने जॉनसन एंड जॉनसन की अतिरिक्त 80 लाख खुराकें उन राज्यों को भेज दी है, जिनका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है। कंपनी ने इन खुराकों के उपयोग की अवधि साझा नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा