लाइव न्यूज़ :

कहां गायब हो गई चीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई, अमेरिका ने पूछा बीजिंग बताए कहां है पेंग

By रुस्तम राणा | Updated: November 20, 2021 10:15 IST

व्हाइट हाऊस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा यूएस प्रशासन टेनिस प्लेयर पेंग शुआई के गायब होने पर चिंतित है। उन्होंने कहा, अमेरिका मांग करता है कि चीन पेंग के ठिकाने और उसके सुरक्षित होने की पुख्ता जानकारी दे।

Open in App
ठळक मुद्देकम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष अधिकारी पर लगाया था यौन आरोपतब से गायब हैं पेंग शुआई, टेनिस वर्ल्ड में रही हैं दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी

चीन में अगर कोई सत्ता पर सवाल उठाता है तो वह रातों रात गायब कर दिया जाता है। फिर चाहें वह दुनिया का मशहूर आदमी क्यों न हो। कुछ ऐसा ही हुआ है चीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई के साथ। जब से उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है तब से वे गायब हैं। इसे लेकर दुनिया के लोग चीन पर कई सवाल उठा रहे हैं। अमेरिका ने भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की है। यूएस ने बीजिंग से टेनिस खिलाड़ी का ठिकाना पूछा है।

अमेरिका ने पेंग के बारे में चीन से पूछा

शुक्रवार को व्हाइट हाऊस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा यूएस प्रशासन टेनिस प्लेयर पेंग शुआई के गायब होने पर चिंतित है। उन्होंने कहा, अमेरिका मांग करता है कि चीन पेंग के ठिकाने और उसके सुरक्षित होने की पुख्ता जानकारी दे। साकी ने कहा कि अमेरिका जानता है कि चीन आलोचना के प्रति  'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर चलता है। अमेरिका दुनियाभर में अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करता है। अमेरिका पेंग द्वारा लगाए गए आरोप की भी जांच की मांग करता है।

कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष अधिकारी पर लगाया था यौन आरोप

वहीं टेनिस जगत और वैश्विक मीडिया में चीन की इस हरकत पर आक्रोश बना हुआ है। दरअसल, पेंग ने पीआरसी के शीर्ष अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी की सबसे शक्तिशाली पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और सदस्य झांग गाओली ने उनका यौन उत्पीड़न किया है। इस आरोप के बाद पेंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां और किस स्थिति में हैं?  

टेनिस में दुनिया की नंबर वन की खिलाड़ी रह चुकी हैं पेंग

बता दें कि पेंगे साल 2013 में विंबलडन में महिला डबल्स और 2014 में फ्रेंच ओपन को अपने नाम किया था। वे दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं और उन्होंने तीन बार ओलंपिक में चीन का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पहले चीन के बड़े कारोबारी जैकमा ने चीनी सरकार पर सवाल उठाए थे तो उनके साथ भी कुछ ऐसा सलूक किया गया था।

टॅग्स :USचीनटेनिसTennis
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH