लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने खतरनाक रसायनों की परत चढ़े चीन निर्मित खिलौनों को किया जब्त

By भाषा | Updated: October 22, 2021 12:45 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर चीन में बने खिलौनों की एक खेप को अमेरिका में जब्त किया गया है, इन खिलौनों पर खतरनाक रसायनों की परत चढ़ी है। ये खिलौने भारत में भी बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के सीमाशुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) बल ने छुट्टियों में खरीदारी बढ़ने के मद्दनेजर, उपभोक्ताओं को आगाह किया था कि हाल ही में सीसा, कैडमियम और बेरियम जैसे रसायनों के असुरक्षित स्तर की परत चढ़े खिलौने जब्त किए गए हैं, ऐसे में बच्चों के खिलौनों की ऑनलाइन खरीदारी करते समय बेहद सतर्क रहें।

आधिकारिक बयान के अनुसार, सीबीपी अधिकारी और एक उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग (सीपीएससी) अनुपालन अन्वेषक ने 16 जुलाई को खिलौनों की शुरुआती जांच की थी।

चीन से आई सात बक्सों की खेप में में ‘लगोरी 7 स्टोन’ के 295 पैकेट शामिल थे, जो भारत में बच्चों का पसंदीदा खेल है। इसमें बच्चे एक के ऊपर एक कर रखे गए सात चौकोर पत्थरों पर एक गेंद फेंक कर, पत्थरों को गिराते हैं और फिर उन्हें एक के ऊपर एक कर पुन: जमाते हैं। भारत में इसे पिट्ठू या सतोलिया कहा जाता है।

सीबीपी ने 24 अगस्त को जांच के लिए ‘सी लैब’ में खिलौनों के नौ नमूने भेजे थे, जिसकी जांच में पता चला कि खिलौनों पर सीसा, कैडमियम और बेरियम की परत चढ़ी है। परत में इन रसायनों का उपयोग उपभोक्ता उत्पादों के लिए सुरक्षित स्तर से अधिक किया गया। इसके बाद चार अक्टूबर को सीबीपी ने खेप को जब्त किया।

बाल्टीमोर के सीबीपी के एरिया पोर्ट निदेशक एडम रॉटमैन ने कहा, ‘‘ देश के बच्चों का स्वास्थ्य, सुरक्षा सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग और हमारे सभी उपभोक्ता सुरक्षा भागीदारों की प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला