लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में बचे अमेरिकी नागरिकों को निकालने में अमेरिका सक्षम: सुलिवन

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 अगस्त (एपी) अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा तय की गई मंगलवार की समयसीमा से पहले जिन लगभग 300 अमेरिकी नागरिकों की, अफगानिस्तान छोड़ने की इच्छा है, अमेरिका उन्हें निकालने में सक्षम है। उन्होंने यह भी कहा कि बाइडन प्रशासन की वर्तमान योजना के अनुसार, अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में कोई दूतावास नहीं रखा जाएगा। काबुल हवाई अड्डे पर हाल में हुए आत्मघाती हमले के बाद बाइडन ने एक और हमला होने की चेतावनी दी थी। सुलिवन ने कहा कि अमेरिका ने अन्य देशों में यह दिखाया है कि वह जमीन पर स्थायी उपस्थिति के बगैर भी आतंकवाद के खतरे को कुचलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में भी अमेरिका ऐसा ही करेगा। बाइडन ने हवाई अड्डे पर हमले के लिए जिम्मेदार इस्लामिक चरमपंथी संगठन के विरुद्ध हवाई हमले जारी रखने का संकल्प लिया है। सुलिवन ने सीबीएस चैनल पर एक कार्यक्रम में कहा कि जो अमेरिकी नागरिक बाइडन द्वारा तय की गई समयसीमा तक अफगानिस्तान से तत्काल निकलना चाहते हैं, उन्हें निकालने की क्षमता अमेरिका के पास है। उन्होंने कहा, “हमारे पास 300 अमेरिकियों को निकालने की क्षमता है। लगभग इतने लोग बचे हैं। जितना समय बाकी है उसमें वे हवाई अड्डे तक आएं और विमान में सवार हो जाएं। हमने इससे अधिक लोगों को कल निकाला है। इसलिए हमारे दृष्टिकोण से अभी अमेरिकी नागरिकों के लिए मौका है कि वे सुरक्षित निकलने के लिए हवाई अड्डे तक पहुंचें।” सुलिवन ने कहा कि बाइडन प्रशासन की वर्तमान योजना के अनुसार, अफगानिस्तान में दूतावास संचालित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “लेकिन हम ऐसे तरीके अपनाएंगे जिससे हमारे राजनयिकों की उपस्थिति वहां रहे ताकि हम उन्हें निकालने की प्रक्रिया जारी रख सकें जो अफगानिस्तान से निकलना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा