लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के मुस्लिम संगठन ने भारत के संविधान से आर्टिकल 370 खत्म करने पर विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान

By भाषा | Updated: August 6, 2019 15:10 IST

भारत सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव संसद में रखा।

Open in App
ठळक मुद्दे मुस्लिम संगठन समूह ने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वे इन विशाल सभाओं का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर से जुड़े घटनाक्रम पर जागरूकता बढ़ाने के लिए करें।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की नीति पर विधायी बदलावों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद ही ‘साउंड विज़न’ ने कश्मीर पर दो-पन्ने का एक विवरण तैयार किया। 

अमेरिका स्थित एक मुस्लिम संगठन ने भारत के संविधान से अनुच्छेद 370 खत्म करने के विरोध में मंगलवार सुबह भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। भारत सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव संसद में रखा।

उत्तरी अमेरिका के अग्रणी मुस्लिम मीडिया संगठन ‘साउंड विज़न’ ने कहा कि न्यूयॉर्क और शिकागो में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। करीब 28 साल पुराने इस समूह ने अपने समर्थकों के नाम एक संदेश में कहा, ‘‘ कल दोपहर 12 बजे, भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के सामने रैलियां निकाली जाएंगी।’’ उसने कहा, ‘‘ कृपया अपने परिजन और दोस्तों के साथ आएं। भारत को यह दिखाना जरूरी है कि दुनिया सब देख रही है और हम कश्मीर के लोगों के साथ हैं।’’

समूह ने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वे इन विशाल सभाओं का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर से जुड़े घटनाक्रम पर जागरूकता बढ़ाने के लिए करें। उसने अपने समर्थकों से कश्मीर का मामला राज्य के सीनेटरों के समक्ष उठाने की अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की नीति पर विधायी बदलावों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद ही ‘साउंड विज़न’ ने कश्मीर पर दो-पन्ने का एक विवरण तैयार किया। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल