लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और चीन तनावः ऑस्ट्रेलिया पीएम मॉरिसन बोले-युद्ध अब अकल्पनीय नहीं, रूड ने कहा-सैन्य संघर्ष का सबसे अधिक खतरा

By भाषा | Updated: August 5, 2020 19:46 IST

मॉरिसन ने कहा, ‘‘ मैं आशावादी हूं, ऑस्ट्रेलियाई इन चीजों के लिए अथक आशावादी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशावादी रवैया अपनाना होगा, लेकिन अवास्तविक या नासमझ रवैया नहीं।..’’ 

Open in App
ठळक मुद्देमॉरिसन ने वाशिंगटन के कई अन्य लोगों से भी असहमति जताई जिनके मुताबिक अमेरिका और चीन में शीत युद्ध नये दौर में है।जवाब नहीं है कि कैसे चीन दक्षिण चीन सागर में अपना दबदबा बढ़ाएगा, भारतीय सीमा पर क्या करेगा और हांगकांग के हालात से कैसे निपटा जाएगा। ‘‘ लेकिन हम अपनी रक्षा अद्यतन जानकारी में स्वीकार करते हैं कि जो पहले अकल्पनीय और यहां तक कि संभव भी नहीं माना जाता था .. वैसा अब नहीं है।’’

कैनबराः ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को उनकी सरकार का उनके पूर्ववर्ती के मुकाबले अमेरिका और चीन के रणनीतिक तनाव पर कम नाटकीय राय है।

उनके पूर्ववर्ती केविन रूड ने नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका और चीन के बीच संभावित ‘प्रत्यक्ष युद्ध’ की चेतावनी दी थी। चीनी मामलों के विशेषज्ञ रूड ने इस हफ्ते विदेश मामलों की पत्रिका में लिखा था कि अगले तीन महीने में अमेरिका और चीन के बीच सैन्य संघर्ष का सबसे अधिक खतरा है।

मॉरिसन ने कहा कि उनके प्रशासन ने पिछले महीने अद्यतन की गई रक्षा नीति में इसी तरह की राय रखी थी जब उन्होंने 270 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (190 अरब अमेरिकी डॉलर) लंबी दूरी की मिसाइल सहित युद्ध क्षमता निर्माण पर खर्च करने की घोषण की थी।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा से एसपन सुरक्षा मंच को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मॉरिसन ने कहा, ‘‘ हमारी रक्षा अद्यतन जानकारी इसे अलग तरह से व्यक्त करती है और निश्चित रूप से केविन रूड की तरह नाटकीय नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हम अपनी रक्षा अद्यतन जानकारी में स्वीकार करते हैं कि जो पहले अकल्पनीय और यहां तक कि संभव भी नहीं माना जाता था .. वैसा अब नहीं है।’’ मॉरिसन ने वाशिंगटन के कई अन्य लोगों से भी असहमति जताई जिनके मुताबिक अमेरिका और चीन में शीत युद्ध नये दौर में है।

उन्होंने कहा कि ‘परिस्थितियां थोड़ी अलग हैं।’ उन्होंने कहा कि उनके इस बात का जवाब नहीं है कि कैसे चीन दक्षिण चीन सागर में अपना दबदबा बढ़ाएगा, भारतीय सीमा पर क्या करेगा और हांगकांग के हालात से कैसे निपटा जाएगा। मॉरिसन ने कहा, ‘‘ मैं आशावादी हूं, ऑस्ट्रेलियाई इन चीजों के लिए अथक आशावादी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशावादी रवैया अपनाना होगा, लेकिन अवास्तविक या नासमझ रवैया नहीं।..’’ 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?