लाइव न्यूज़ :

Burkina Faso: अज्ञात हमलावरों ने बुर्किना फासो के 2 गावों पर किए कई हमले, 44 लोगो की हुई मौत, कई घायल

By आजाद खान | Updated: April 9, 2023 08:18 IST

मामले में बोलते हुए साहेल क्षेत्र के गवर्नर लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि हमलवरों ने सेनो प्रांत में कूराकू और तोंदोबी गांवों पर हमला किया है। इस हमले में 44 लोगों की जान चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबुर्किना फासो के 2 गावों में अज्ञात हमलावरों द्वारा अटैक हुआ है। इस हमले में करीब 44 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल भी हुए है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह हमला किस आतंकी संगठन ने किया है।

औगाडौगु: उत्तरी बुर्किना फासो में इस्लामिक चरमपंथियों ने कई हमलों में कम से कम 44 लोगों की हत्या कर दी। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी है। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए है जिनका इलाज चल रहा है। ऐसे में हमला करने वाले और इनके इरादे का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 

साहेल क्षेत्र के गवर्नर लेफ्टिनेंट कर्नल पी एफ रोडोल्फे सोरगो ने एक बयान में कहा कि जिहादियों ने सेनो प्रांत में कूराकू और तोंदोबी गांवों पर हमला किया। सोरगो ने गुरुवार तथा शुक्रवार को किए गए हमलों को ‘‘घृणित तथा बर्बर’’ बताया है और कहा है कि सरकार इलाके में शांति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। यही नहीं उन्होंने लोगों से शांत रहने की भी अपील की है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, इस हमले में कई लोग घायल भी हुए है जिनका इलाज चल रहा है। बता दें कि इस इलाके में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामी संगठनों का कब्जा है। ऐसे में यह हमला किसने किया है, उसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि इस हमले को लेकर अधिकारियों का दावा है कि सशस्त्र आतंकी समूहों ने इस हमले को अंजाम दिया है। 

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, गवर्नर रोडोल्फ सोरघो ने जानकारी देते हुए बताया है कि कौराकोउ में 31 लोगों और तोंडोबी में 13 की मौत हुई है। उन्होंने कहा है कि इस हमले के बाद इलाके में शांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह वही जगह है जहां पर पिछले साल जूम में एक हमला हुआ था जिसमें 86 लोगों की मौत हुई थी। 

अशांति की शुरुआत हुई थी 2012 से

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के गरीब देशों में से एक माने जाने वाले बुर्किना फासो में पिछले कई सालों से हजारों लोगों की जान गई है और करीब 20 लाख से ज्यादा लोगों को इलाका छोड़कर जाना पड़ा है। हिंसा और अशांति के कारण देश में दो बार तख्तापलट भी हो चुका है। इसके बावजूद भी इलाके में हिंसा रूक नहीं रही है। 

ऐसे में रिपोर्ट में यह कहा गया है कि यहां पर आशंति की शुरुआत 2012 से पश्चिम अफ्रीकी देश माली से शुरू हुई थी। इसके बाद इसकी आंच पड़ोसी देश बुर्किना फासो और नाइजर में भी फैल गई थी।  

 

टॅग्स :आतंकवादीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!