पाकिस्तान: अज्ञात हमलावर ने सुरक्षा बलों के वाहन को मारी जोरदार टक्कर, 4 सैनिकों की हुई मौत, 22 घायल

By भाषा | Published: February 12, 2023 07:05 AM2023-02-12T07:05:43+5:302023-02-12T07:20:37+5:30

आपको बता दें कि कंपनी के कर्मचारी ड्यूटी के बाद कड़ी सुरक्षा में अपने विश्राम स्थल की ओर लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी है।

Unknown assailant rams security forces vehicle Pakistan 4 soldiers killed 22 others injured | पाकिस्तान: अज्ञात हमलावर ने सुरक्षा बलों के वाहन को मारी जोरदार टक्कर, 4 सैनिकों की हुई मौत, 22 घायल

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsपाकिस्तान में एक आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं इस हमले में 22 अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर सामने आई है। इस हमले में अज्ञात हमलावर ने सुरक्षा बलों के वाहन को जोरदार टक्कर मारी है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों के वाहन पर आत्मघाती हमले में कम से कम चार सैनिकों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। यह घटना देश के उत्तर वजीरिस्तान कबायली जिले में हुई है, जहां आत्मघाती हमलावर बम से युक्त तिपहिया वाहन चला रहा था। 

हमलावर ने सुरक्षा बलों के वाहन को टक्कर मार दी। बता दें कि वाहन में सवार सुरक्षाकर्मी एक पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों की सुरक्षा में थे। 

पुलिस ने क्या कहा है 

मामले में बोलते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि, "आत्मघाती बम हमलावर एक तिपहिया वाहन चला रहा था। अफगानिस्तान से सटे उत्तर वजीरिस्तान कबायली जिले के खजूरी चौक में एमपीसीएल पेट्रोलियम कंपनी की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों के वाहन को हमलावर ने अपने तिपहिया वाहन से टक्कर मार दी। हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए जिनमें 15 कंपनी के कर्मचारी हैं।" 

ड्यूटी के बाद विश्राम स्थल जा रहे थे कर्मचारी

कंपनी के कर्मचारी ड्यूटी के बाद कड़ी सुरक्षा में अपने विश्राम स्थल की ओर लौट रहे थे, तभी हमलावर ने कर्मचारियों की सुरक्षा में साथ जा रहे एक सुरक्षा बलों के एक वाहन को टक्कर मार दी थी। गौरतलब है कि एमपीसीएल कंपनी इलाके में तेल की खोज करती है। 
 

Web Title: Unknown assailant rams security forces vehicle Pakistan 4 soldiers killed 22 others injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे