लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने किसान आंदोलन के उचित समाधान की उम्मीद जतायी

By भाषा | Updated: February 27, 2021 00:40 IST

Open in App

जिनेवा, 26 फरवरी संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि भारत सरकार और नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच चल रहे संवाद के प्रयासों से इस "संकट" का एक उचित समाधान निकलेगा, जिसमें सभी के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा।

चीन, पाकिस्तान और रूस सहित 50 से अधिक देशों में हाल के मानवाधिकार मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को अद्यतन करते हुए, बाचेलेट ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को कवर करने वाले पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई और सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के प्रयासों की भी आलोचना की।

बाचेलेट के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत इंद्र मणि पांडेय ने कहा कि भारत सरकार ने 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा, ''तीन कृषि कानूनों को लागू करने का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर कीमत प्रदान करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। यह विशेष रूप से छोटे किसानों को लाभान्वित करेगा और किसानों को अधिक विकल्प प्रदान करेगा।''

पांडेय ने अपने राष्ट्रीय वक्तव्य में कहा, ''सरकार ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के प्रति अत्यधिक सम्मान दिखाया है और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए बातचीत में लगी हुई है।''

बाचेलेट ने अपने बयान में कहा, ''मुझे विश्वास है कि दोनों पक्षों के बीच चल रहे संवाद प्रयासों से इस संकट का एक उचित समाधान निकलेगा जो सभी के अधिकारों का सम्मान करता हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक