लाइव न्यूज़ :

फलस्तीन-इजराइल संघर्ष पर चर्चा के लिए यूएनएचआरसी का विशेष सत्र अगले सप्ताह

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:33 IST

Open in App

जिनेवा, 20 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह गाजा, पश्चिम किनारा और पूर्वी यरुशलम में फलस्तीनियों की ‘दयनीय मानवाधिकार स्थिति’ पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह विशेष सत्र आयोजित करेगा।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के संयोजक पाकिस्तान के अनुरोध पर 27 मई को बैठक करेगा।

यूएनएचआरसी में 47 देश सदस्य हैं और इस विशेष सत्र के लिए एक दिन का समय निर्धारित किया गया है जिसमें पश्चिम एशिया में दशकों पुराने संघर्ष के तहत हाल में फलस्तीनियों और इजराइलियों के बीच हुई हिंसा पर चर्चा की जाएगी।

परिषद के प्रवक्ता रोनाल्डो गोमज ने कहा कि 60 से अधिक देशों- सदस्यों और पर्यवेक्षकों सहित- ने अबतक विशेष सत्र का समर्थन किया है।

उन्होंने बताया कि 20 देशों ने विशेष सत्र आयोजित करने का समर्थन किया।

गोमज के मुताबिक विशेष सत्र के लिए एक तिहाई सदस्यों के समर्थन की जरूरत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'