लाइव न्यूज़ :

यूएनएचसीआर ने पाकिस्तान में कोविड-19 प्रभावित 75,000 अफगान शरणार्थी परिवारों को नकद सहायता दी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:43 IST

Open in App

पेशावर, 29 जनवरी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने पाकिस्तान में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से प्रभावित हुए 75,000 अफगान शरणार्थी परिवारों को आपातकालीन नकद सहायता मुहैया कराई है।

पाकिस्तान में यूएनएचसीआर की प्रतिनिधि नोरिको योशिदा ने कहा, ‘‘75,000 शरणार्थी परिवारों को नकद सहायता देने का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पीछे न छूट जाए, क्योंकि कोविड-19 वैश्विक महामारी भेदभाव नहीं करती।’’

पाकिस्तान में 14 लाख से अधिक पंजीकृत अफगान शरणार्थी हैं। कोविड-19 के कारण उनकी आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है।

यूएनएचसीआर के आपातकाल नकद कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान में 4,50,000 अफगान शरणार्थियों को सहायता मुहैया कराई गई है। इस तरह पाकिस्तान में हर तीसरा अफगान शरणार्थी लाभान्वित हुआ है।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने मई 2020 में आपातकाल नकद कार्यक्रम शुरू किया था।

यूएन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यूएनएचसीआर की सहायता से इन शरणार्थी परिवारों की भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवहन जैसी आवश्यक जरूरतों की पूर्ति हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'