लाइव न्यूज़ :

सूखे को लेकर प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को समझते हैं : ईरान के सर्वोच्च नेता

By भाषा | Updated: July 24, 2021 09:39 IST

Open in App

दुबई, 24 जुलाई (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा है कि वह देश के दक्षिण पश्चिम हिस्से में सूखे को लेकर प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को समझते हैं। वहां चल रहे प्रदर्शनों में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

खुजेस्तान क्षेत्र में एक हफ्ते पहले शुरू हुए प्रदर्शनों के बाद से खामनेई द्वारा प्रदर्शनों पर यह पहली प्रत्यक्ष टिप्पणी है।

एक अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने बताया कि अलीगोदार्ज शहर के समीप हिंसा में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पुलिस ने इसके लिए ‘‘क्रांतिकारी विरोधी तत्वों’’ को जिम्मेदार ठहराया है।

खामनेई ने कहा, ‘‘लोगों ने अपना असंतोष दिखाया है लेकिन हम कोई शिकायत नहीं कर सकते क्योंकि खुजेस्तान की गर्म जलवायु में पानी का मुद्दा कोई मामूली मसला नहीं है।’’ उन्होंने ईरान के शत्रुओं पर स्थिति का गलत फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने 1980 में इराक के खिलाफ विध्वंसकारी युद्ध में इस क्षेत्र के लोगों की उनकी निष्ठा और प्रयासों के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को अब और परेशानियों का सामना नहीं करना चाहिए।’’

गौरतलब है कि खुजेस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें की तथा उनकी प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। प्रदर्शनों के दौरान ईरान में मोबाइल इंटरनेट सेवा बाधित हुई।

अमेरिका में विदेश विभाग की प्रवक्ता जलीना पोर्टर्स ने पत्रकारों को बताया कि प्रशासन ईरान में प्रदर्शनों के साथ ही सरकार द्वारा क्षेत्र में इंटरनेट बंद करने की खबरों पर करीबी नजर रख रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल