लाइव न्यूज़ :

UN रिपोर्ट में चीन पर लगे वीगर मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचार के आरोप, ड्रैगन और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 1, 2022 10:25 IST

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन के शिनजियांग क्षेत्र में यातना के पैटर्न और जबरन चिकित्सा उपचार के आरोप विश्वसनीय थे क्योंकि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट के कार्यालय ने चीनी सरकार द्वारा क्षेत्र में उल्लंघन पर एक रिपोर्ट जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देशिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकार उल्लंघन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट के कार्यालय ने एक रिपोर्ट जारी की।अपने चार साल के कार्यकाल को पूरा करने से बाचेलेट ने शिनजियांग रिपोर्ट जारी की।संयुक्त राष्ट्र के निकाय ने कहा कि शिनजियांग में यातना के पैटर्न और जबरन चिकित्सा उपचार के आरोप विश्वसनीय थे।

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट के कार्यालय ने बुधवार को चीन के शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकार उल्लंघन पर एक रिपोर्ट जारी की। बाचेलेट ने अपने चार साल के कार्यकाल को पूरा करने से पहले शिनजियांग रिपोर्ट जारी की। संयुक्त राष्ट्र के निकाय ने कहा कि शिनजियांग में यातना के पैटर्न और जबरन चिकित्सा उपचार के आरोप विश्वसनीय थे। 

एएफपी ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि स्थिति पर तत्काल अंतरराष्ट्रीय ध्यान देने की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा, "जबरन चिकित्सा उपचार और हिरासत की प्रतिकूल परिस्थितियों सहित यातना या दुर्व्यवहार के पैटर्न के आरोप विश्वसनीय हैं।" चीन लंबे समय से प्रतीक्षित रिपोर्ट जारी करने का विरोध कर रहा था। 

रिपोर्ट के सार्वजनिक होने से कुछ घंटे पहले चीन के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत झांग जून ने कहा कि बीजिंग रिपोर्ट का कड़ा विरोध कर रहा है। चीन ने पश्चिमी देशों पर इस मुद्दे को लेकर चीन की प्रतिष्ठा को खराब करने का आरोप लगाया। बाचेलेट ने रिपोर्ट को वापस लेने के चीन के आह्वान को खारिज कर दिया। उन्होंने इस साल मई में इस क्षेत्र का दौरा किया था। रिपोर्ट कथित तौर पर स्वतंत्र वकालत समूहों और पत्रकारों के निष्कर्षों पर आधारित थी।

उन्होंने शिनजियांग में मानवाधिकारों के बारे में वर्षों तक चिंताओं का दस्तावेजीकरण किया। इस रिपोर्ट से चीन और पश्चिम के बीच तनाव बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी देशों ने निजी तौर पर चिंता जताई कि बाचेलेट ने चीन को चुनौती देने के लिए कुछ नहीं किया जब अन्य मानवाधिकार समूहों ने शिनजियांग में वीगर मुसलमानों के खिलाफ दुर्व्यवहार की सूचना दी थी।

बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों में चीनी सरकार ने लाखों उइगर मुसलमानों और अन्य जातीय समूहों को हिरासत में लिया और उन्हें जेलों और शिविरों में भेज दिया। बीजिंग ने इन शिविरों को प्रशिक्षण केंद्र कहा। हालांकि, पूर्व बंदियों के अनुसार, ये शिविर क्रूर निरोध केंद्र हैं।

टॅग्स :चीनसंयुक्त राष्ट्रUN Human Rights Councilवीगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!