लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारतीय अर्थशास्त्री नोरोन्हा को यूएनईपी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 13:19 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 26 फरवरी संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने भारतीय अर्थशास्त्री लिगिया नोरोन्हा को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयॉर्क कार्यालय में सहायक महासचिव एवं प्रमुख नियुक्त किया है।

नोरोन्हा अपने भारतीय सहयोगी एवं अर्थशास्त्री सत्या त्रिपाठी की जगह लेंगी।

गुतारेस ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर त्रिपाठी के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व एवं कार्य के प्रति समर्पण को लेकर उनका आभार जताया।

नोरोन्हा एक अर्थशास्त्री हैं और उन्हें धारणीय विकास के क्षेत्र में 30 साल का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है।

उन्होंने 2014 से नैरोबी में यूनएनईपी के आर्थिक विभाग में बतौर निदेशक काम किया है।

यूएनईपी से जुड़ने से पहले नोरोन्हा नयी दिल्ली में द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टिट्यूट (टेरी) में कार्यकारी निदेशक (अनुसंधान समन्वय) और संसाधन, नियमन और वैश्विक सुरक्षा अनुभाग की निदेशक भी रह चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल के समय में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों में भारतीय महिलाओं की संख्या बढ़ी है।

गुतारेस ने पिछले सप्ताह निवेश मामलों की विशेषज्ञ उषा राव मोनारी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) का अवर महासचिव और सहायक प्रशासक नियुक्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा