लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने लगवाया कोविड-19 टीका

By भाषा | Updated: January 29, 2021 15:12 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 29 जनवरी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगवाई और लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टीका हर जगह, सभी के लिए उपलब्ध हो।

गुतारेस ने बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल में मॉडर्ना टीके की पहली खुराक लगवाई। गुतारेस जब टीका लगवा रहे थे, तब उन्होंने अपनी उंगलियों से जीत का निशान बनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मौजूदा अवसरों का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द टीका लगवाएं।’’

गुतारेस ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आज कोविड-19 टीके की पहली खुराक मिलने के कारण सौभाग्यशाली और आभारी हूं। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए काम करना चाहिए कि टीका हर जगह, सभी के लिए उपलब्ध हो। जब तक सभी सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक इस महामारी से हममें से कोई भी सुरक्षित नहीं है।’’

एनवाईसी मेयर के अंतरराष्ट्रीय मामलों के कार्यालय ने ट्वीट किया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव को न्यूयॉर्क के 65 वर्ष से अधिक आयु के निवासी होने के नाते कोविड-19 टीका लगाया गया।

न्यूयॉर्क के 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण के मौजूदा चरण में टीका लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'