लाइव न्यूज़ :

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की कर सकते हैं अमेरिका का दौरा, जो बाइडन से करेंगे मुलाकात: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2022 08:02 IST

रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि जेलेंस्की अमेरिकी संसद को भी संबोधित कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बुधवार को अमेरिका के दौरे पर पहुंच सकते हैं।जो बाइडन से करेंगे मुलाकात, अमेरिकी संसद को भी कर सकते हैं संबोधित।रूस के हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति का यह पहला विदेश दौरा होगा, हालांकि आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

वाशिंगटन: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बुधवार को अमेरिका के दौरे पर पहुंच सकते हैं और व्हाइट हाउस में जो बाइडन से उनकी मुलाकात हो सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस योजना से परिचित चार लोगों के हवाले से यह जानकारी अपने एक रिपोर्ट में दी है।

इसी साल फरवरी में रूसी आक्रमण के बाद से जेलेंस्की की यह पहली विदेश यात्रा होगी। माना जा रहा है इस यात्रा के दौरान जेलेस्की अमेरिकी संसद कांग्रेस को भी संबोधित कर सकते हैं।

हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार जेलेंस्की की इस यात्रा से परिचित अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर यह भी कहा कि फिलहाल कुछ भी साफ तय नहीं है और दौरे की योजना बदल भी सकती है।

जेलेंस्की के इस यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता होगी। रूस के हमले के बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन के राष्ट्रपति पहली बार किसी दौरे पर अगर होंगे तो यूक्रेनी अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त इंतजाम करने होंगे। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से ही अभी दौरे लेकर कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

दूसरी ओर सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि व्हाइट हाउस ने जेलेंस्की के दौरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। कांग्रेस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की कि जेलेंस्की बुधवार को वाशिंगटन आएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि ऐसा होने वाला है। हम अभी तक नहीं जानते हैं। हम अभी नहीं जानते हैं।'

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार ऐसी भी बातें सामने आई है कि कांग्रेस का एक सत्र आयोजित कराने की दिशा में प्रयास चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्पीकर पेलोसी ने मंगलवार को सभी सांसदों को एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्हें बुधवार रात के सत्र में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने के लिए कहा गया था।

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीरूस-यूक्रेन विवादजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."