लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन को मिला अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम, रूसी हवाई हमलों को रोकने में मिलेगी मदद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 19, 2023 19:38 IST

वर्तमान में पैट्रियट के अडवांस वेरिएंट 14 देशों की सेना में शामिल हैं। पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के एक लॉन्चर में चार मिसाइलें होती हैं। इस सिस्टम को फायरिंग के लिए तैयार करने में 30 मिनट का समय लगता है। इसे फायर करने के बाद आसानी से दूसरी जगह भेजा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन को अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम मिलापैट्रियट लंबी दूरी का एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम हैइस सिस्टम के आने से रूसी मिसाइलों के हमलों में कमी आ सकती है

नई दिल्ली: एक साल से भी ज्यादा समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग के बीच यूक्रेन को बुधवार, 19 अप्रैल को अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली प्राप्त हुई। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। ओलेक्सी रेजनिकोव ने लिखा, "आज, हमारा खूबसूरत यूक्रेनी आकाश अधिक सुरक्षित हो गया है क्योंकि यूक्रेन में पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली आ गई है।"

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि यूक्रेन के वायुसैनिकों ने बेहद कम समय में पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली को चलाने में महारत हासिल कर ली है। ओलेक्सी रेजनिकोव ने जंग के दौरान समर्थन के लिए मित्र देशों अमेरिका, जर्मनी और नीदरलैंड को धन्यवाद भी दिया साथ ही कहा कि मुश्किल समय में पूरी दुनिया से मिल रहा समर्थन हमारे राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

बता दें कि अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली को  दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है। ये आसमान से आने वाले किसी भी खतरे को भांप सकती है। पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली से किसी भी मिसाइल और लड़ाकू विमान को हवा में ही मार गिराया जा सकता है। पैट्रियट को दुनिया के सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है।  वर्तमान में अमेरिकी सेना पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम के अलग-अलग वेरिएंट के 1100 से अदिक लॉन्चरों का इस्तेमाल करती है। इस एयर डिफेंस को अमेरिका के कई दोस्त देशों को भी निर्यात किया गया है। वर्तमान में पैट्रियट के अडवांस वेरिएंट 14 देशों की सेना में शामिल हैं। पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के एक लॉन्चर में चार मिसाइलें होती हैं।  इस सिस्टम को फायरिंग के लिए तैयार करने में 30 मिनट का समय लगता है। इसे फायर करने के बाद आसानी से दूसरी जगह भेजा जा सकता है।

युद्ध शुरू होने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की को तीन महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में रूस के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष में यूक्रेन को आधुनिक  पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली मुहैया कराई गई है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनअमेरिकामिसाइलAir Force
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल