लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: अमेरिका की चीन को चेतावनी, रूस की न करें मदद, जिनपिंग बोले- युद्ध किसी के हित में नहीं

By विशाल कुमार | Updated: March 19, 2022 09:18 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच सुरक्षित वीडियो कॉल पर करीब दो घंटे तक चली बातचीत रूस के यूक्रेन पर हमले पर केंद्रित रही।

Open in App
ठळक मुद्देबाइडेन और पुतिन के बीच सुरक्षित वीडियो कॉल पर करीब दो घंटे तक बातचीत चली।बाइडेन ने रूस को सैन्य सहायता उपलब्ध कराने के प्रभावों और परिणामों को लेकर चेतावनी दी।जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका को अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए।

वाशिंगटन:चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को उन्हें रूस को सैन्य सहायता उपलब्ध कराने के प्रभावों और परिणामों को लेकर चेतावनी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच सुरक्षित वीडियो कॉल पर करीब दो घंटे तक चली बातचीत रूस के यूक्रेन पर हमले पर केंद्रित रही।

व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस पर लगातार प्रतिबंध लगाने सहित हमले को रोकने और फिर उसका जवाब देने के हमारे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने चीन द्वारा रूस को सैन्य सहायता प्रदान करने पर उसके पड़ने वाले प्रभावों और परिणामों के बारे में भी बताया क्योंकि वह यूक्रेन के शहरों और नागरिकों के खिलाफ क्रूर हमले करता है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि लगभग दो घंटे का अधिकांश समय राष्ट्रपति के साथ इस संकट पर अमेरिका, उसके सहयोगियों और भागीदारों के विचारों को रेखांकित करने में गया, जिसमें आक्रमण को रोकने और फिर प्रतिक्रिया करने के प्रयासों का विस्तृत अवलोकन शामिल था।

वहीं, जिनपिंग ने कहा कि युद्ध किसी के हित में नहीं है । उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका को अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। साथ ही यह घोषित किया कि शांति और सुरक्षा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का सबसे मूल्यवान खजाना है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादजो बाइडनशी जिनपिंगचीनव्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा