लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेगा ब्रिटेन, पाकिस्तानी मूल के वित्त मंत्री जाविद ने की घोषणा

By भाषा | Updated: October 11, 2019 10:48 IST

पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के रॉयल मिंट से सिक्का बनाने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन का रॉयल मिंट महात्मा गांधी क सम्मान में एक नया स्मारक सिक्का जारी करेगालंदन में वार्षिक ब्रिटिश एशियाई लोगों की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित जीजी2 समारोह में यह घोषणा की गई

ब्रिटेन के वित्त मंत्री साजिद जाविद ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर एक स्मारक सिक्का जारी करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के रॉयल मिंट से सिक्का बनाने के लिए कहा है ताकि दुनिया गांधी की सीख को कभी ना भूले। उन्होंने गुरुवार को लंदन में वार्षिक ब्रिटिश एशियाई लोगों की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित जीजी2 समारोह में यह घोषणा की।

जाविद ब्रिटेन की प्रकाशन कंपनी ‘एशियन मीडिया ग्रुप (एएमजी) द्वारा जारी की गई शक्तिशाली लोगों वार्षिक सूची में शीर्ष पर हैं। जाविद ने कहा, ‘‘गांधी के 150वें जयंती समारोह के उपलक्ष्य में, आज रात का पुरस्कार समारोह इस घोषणा के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। मैंने ब्रिटेन के रॉयल मिंट को उनके सम्मान में एक नया स्मारक सिक्का बनाने के लिए कहा है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि गांधी ने दुनिया को क्या सिखाया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी ने हमें सिखाया कि ताकत केवल धन या उच्च पद से नहीं आती है। हमें उन मूल्यों को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्हें उन्होंने अपने जीवन में अपनाया था।’’ बोरिस जॉनसन की अगुवाई वाली ब्रिटिश सरकार में भारतीय मूल की गृह मंत्री प्रीति पटेल 2019 जीजी2 पॉवर सूची में दूसरे नंबर पर हैं। जाविद के तहत काम करने वाले भारतीय मूल के उप मंत्री ऋषि सुनाक भी इस सूची में सातवें क्रम पर हैं। वह इंफोसस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। 

टॅग्स :महात्मा गाँधीब्रिटेनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल