लाइव न्यूज़ :

आस्था व धर्म की स्वतंत्रता पर वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा ब्रिटेन

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:52 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 24 नवंबर ब्रिटेन की सरकार ने धर्म या आस्था की स्वतंत्रता (एफओआरबी) को बढ़ावा देने के लिए जुलाई 2022 में लंदन में एक वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की है ताकि उत्पीड़न से निपटने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को बढ़ावा मिल सके।

विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने मंगलवार को कहा कि पांच और छह जुलाई को दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के विभिन्न धार्मिक और गैर-धार्मिक समुदायों के बीच सम्मान को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक कार्रवाई को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस आयोजन का मकसद अंतरराष्ट्रीय सरकारों और पंथ नेताओं को एक साथ लाना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर कोई सभी जगह अपने धर्म या आस्था का स्वतंत्र रूप से पालन कर सके।

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हर जगह, सभी लोग भेदभाव और उत्पीड़न से मुक्त हों, भले ही उनकी राय और आस्था कुछ भी हो। हमने इस साल जी7 की अपनी अध्यक्षता का इस्तेमाल इन मौलिक स्वतंत्रताओं की रक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए किया है...।’’

लंदन में होने वाले शिखर सम्मेलन के पहले अमेरिका और पोलैंड ने पिछले एफओआरबी कार्यक्रमों का आयोजन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?