लाइव न्यूज़ :

संक्रमित सांसद के संपर्क में आने के बाद पृथक-वास में गए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:25 IST

Open in App

अदिति खन्ना

लंदन, 16 नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक संक्रमित सांसद के सम्पर्क में आने के बाद खुद को पृथक कर लिया है।

जॉनसन (56) इससे पहले मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह नियमों का पालन करेंगे लेकिन जोर दिया कि वह घर से काम करना जारी रखेंगे और संचार के इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिए राष्ट्र से मुखातिब रहेंगे। उनका कहना है कि वह “अच्छा“ महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तथ्य यह है राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने उनसे संपर्क किया था और पृथक-वास में रहने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि यह संकेत करता है कि व्यवस्था भी अच्छा काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ अच्छी खबर यह है कि एसएचएस टेस्ट एंड ट्रेस काफी प्रभावी तरीके से काम कर रहा है। बुरी खबर यह है कि उनसे बताया कि मैं एक ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आया हूं, जो संक्रमित पाया गया है और इसलिए मुझे अब खुद को पृथक करना होगा।’’

उन्होंने क्रिसमिस से पहले टीका आने की उम्मीद जताई।

एशफिल्ड के सांसद ली एंडरसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपने दफ्तर 10 डाउनिंग स्ट्रीट में बृहस्पतिवार सुबह 35 मिनट तक कुछ सांसदों के साथ बैठक की थी, जिसमें एंडरसन भी शामिल थे।

एंडरसन ने फेसबुक पर कहा कि उनमें लक्षण दिखे थे और कोविड-19 की जांच कराने पर संक्रमित पाए गए हैं।

कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद ने कहा, “ शुक्रवार को, मुझे स्वाद महसूस होना बंद हो गया और उसी वक्त मेरी पत्नी के सिर में तेज दर्द था। मुझे न खांसी थी और न बुखार और मैं ठीक महसूस कर रहा था। हम दोनों ने शनिवार को जांच कराई और रविवार सुबह रिपोर्ट आई। “

उन्होंने बताया, “ मैं और मेरी पत्नी दोनों संक्रमित पाए गए हैं।“

जॉनसन के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री का पृथक-वास 26 नवंबर को खत्म होगा लेकिन वह डाउनिंग स्ट्रीट से काम करना जारी रखेंगे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री स्वस्थ हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है।‘‘

इससे पहले, संक्रमित पाए जाने के बाद जॉनसन ने अप्रैल में तीन रातें ‘सेंट थॉमस अस्पताल’ की गहन चिकित्सा इकाई में बिताई थी।

ब्रिटेन में अब तक कोविड-19 के 1,372,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें