लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने शर्तों के साथ सांसदों को शराब की दावत पर बुलाया, सांसद नाराज

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात सितंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कंजरवेटिव पार्टी के साथी सांसदों को मंगलवार शाम डाउनिंग स्ट्रीट में शराब की दावत पर आमंत्रित किया है। हालांकि इसमें शरीक होने के लिये उन्हें एक तथाकथित ''कोविड पास'', टीकाकरण प्रमाण पत्र या कोविड-19 की हालिया नेगेटिव रिपोर्ट साथ रखने का निर्देश दिया गया है।

संसद के कुछ सदस्य इस आवश्यकता को लेकर नाराज हैं और उन्होंने ऐसे किसी भी सबूत के बिना रिसेप्शन में आने की बात कही है।

'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार निमंत्रण पत्र के साथ भेजे गए संदेश में कहा गया है कि ''सुरक्षा और बचाव कारणों के चलते...आपको प्रवेश के लिये एनएचएस का कोविड पास पेश करने होगा, जो यह प्रमाणित करता हो कि टीके की दोनों खुराकें ली जा चुकी हैं। इसके अलावा कोविड-19 जांच की हालिया नेगेटिव रिपोर्ट भी पेश कर सकते हैं। ''

न्यू फॉरेस्ट वेस्ट से कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य सर डेसमंड स्वैन ने कहा, ''मैं दावत में शिरकत करूंगा। अगर मुझसे कोविड पास मांगा गया, तो मैं विनम्रता से मना कर दूंगा।''

एक और सांसद ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बात की। उन्होंने पूछा कि जब हम बोरिस जॉनसन के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में टीकाकरण सबूत के बिना उनसे मिल सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं।

उन्होंने पूछा, ''हमें डाउनिंग स्ट्रीट में उनसे मिलने के लिये टीका पास की जरूरत क्यों है जबकि संसद में उनसे मिलते वक्त ऐसा नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा