लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की पुलिस ने पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में तीसरे रूसी नागरिक को आरोपित किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:22 IST

Open in App

लंदन, 21 सितंबर (एपी) ब्रिटेन की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने ब्रिटेन में रूस के पूर्व जासूस पर 2018 में हुए नर्व एजेंट हमला मामले में तीसरे संदिग्ध एक रूसी नागरिक को आरोपित किया है।

स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि अभियोजकों का मानना ​​​​है कि सर्गेई फेडोटोव के नाम से जाने जाने वाले व्यक्ति पर हत्या की साजिश, हत्या का प्रयास, रासायनिक हथियार रखने और उसका उपयोग करने व गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

गौरतलब है कि साल 2018 में रूस के पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर इंग्लैंड के सेलिसबरी में नर्व एजेंट जहर का हमला हुआ था। ब्रिटेन के अधिकारियों ने कहा था कि रूस के शीर्ष नेतृत्व की शह पर यह हमला किया गया था। हालांकि रूस इन आरोपों का खंडन कर चुका है।

पुलिस ने कहा कि उसके पास सबूत हैं कि ''सर्गेई फेडोटोव'' रूसी सैन्य खुफिया सेवा जीआरयू के सदस्य डेनिस सर्गेव का उपनाम है। इससे पहले पुलिस दो अन्य रूसी सैन्य खुफिया जासूसों एलेक्जेंडर पेट्रोव और रूसलन बोशिरोव को आरोपित कर चुकी है। उनपर ब्रिटेन आकर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?