लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की संसद ने बच्चों को चैंबर में लाने संबंधी नियमों की समीक्षा की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 24, 2021 23:27 IST

Open in App

लंदन, 24 नवंबर ब्रिटेन में ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के स्पीकर ने संसद चैंबर में बच्चों को लाने की अनुमति देने संबंधी नियमों की समीक्षा करने की बुधवार को घोषणा की। एक सांसद ने शिकायत की थी कि उन्हें तीन महीने के अपने बच्चे को सदन में ले जाने पर रोक दिया गया।

विपक्षी दल लेबर पार्टी की सांसद स्टेला क्रीजी को बताया गया था कि संसद परिसर के वेस्टमिंस्टर हॉल में बच्चे को बहस के दौरान लाना नियमों के खिलाफ है। क्रीजी ने कहा कि उन्हें मंगलवार को एक परिचर्चा में अपने बेटे को लाने के बाद ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ की ओर से एक पत्र मिला।

‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के स्पीकर सर लिंडसे होयले ने कहा कि उन्होंने संसदीय संचालन समिति को नियमों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘नियमों को संदर्भ में देखा जाना चाहिए और वे समय के साथ बदलते रहते हैं।’’ होयले ने कहा, ‘‘इस सदन को पेशेवर रूप से और बिना किसी बाधा के कार्य करने में सक्षम होना चाहिए। हालांकि, कभी-कभी ऐसे अवसर भी हो सकते हैं जब अध्यक्ष यह मानते हुए विवेक का प्रयोग कर सकत है कि कार्यवाही में व्यवधान नहीं होना चाहिए।’’

क्रीजी ने कहा कि वह पहले अपने बेटे और उससे भी पहले बड़ी बेटी को बिना किसी परेशानी के संसद में ला चुकी थीं, लेकिन उन्हें बताया गया कि सितंबर में नियम बदले जा चुके हैं। अब सांसदों को सलाह दी गई है कि उन्हें बच्चों को अपने साथ नहीं लाना चाहिये। क्रीजी ने संसद के नियमों के बारे में ट्वीट किया और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी इस मुद्दे पर उनका समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की