लाइव न्यूज़ :

अफगानों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कतर की यात्रा की

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:07 IST

Open in App

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब बृहस्पतिवार को दोहा में कतर के अमीर और वहां के विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे तथा अफगानिस्तान की स्थिति और युद्धग्रस्त देश से ब्रिटेन के नागरिकों तथा अफगानिस्तान के समर्थकों को बाहर निकालने पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने दी। एफसीडीओ ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की दोहा यात्रा हाल के वर्षों में अफगानिस्तान के बारे में कतर की ‘‘महत्वपूर्ण’’ भूमिका को दर्शाता है, जिसमें 2013 से दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय को शुरू करना भी शामिल है। उनके कतर दौरे की शीर्ष प्राथमिकता में विदेशी एवं अफगान नागरिकों को सुरक्षित रास्ता देने और काबुल हवाई अड्डे के संचालन पर वार्ता करना शामिल है। खाड़ी देश ने काबुल हवाई अड्डे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में पहले ही चर्चा शुरू कर दी है। राब दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और उप प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात करेंगे। एफसीडीओ ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री काबुल में चार्टर या व्यावसायिक उड़ानों के संचालन पर कतर के नेताओं का विचार जानेंगे, जो देश छोड़ने के लिए ब्रिटिश एवं अफगान नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है।’’ एक दिन पहले विदेश मामलों की संसदीय समिति के सांसदों ने राब से अफगानिस्तान से ब्रिटेन के नागरिकों की वापसी और पिछले महीने वहां तालिबान के कब्जे के बाद उनके निर्णयों के बारे में तीखे सवाल पूछे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIran-Israel war LPG GAS: गैस आपूर्ति में सुधार के बीच समझदारी जरूरी

कारोबारप्रस्तावित शांति बोर्डः डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुके मुस्लिम देश, पाकिस्तान, यूएई, सऊदी अरब शामिल, भारत, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी न्योते के बावजूद नदारद

क्राइम अलर्टअल फलाह समूह अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी के पास भारत से भागने के कई ‘कारण’?, ईडी ने कहा-परिवार के करीबी सदस्य खाड़ी देशों में बसे, छात्रों से ‘बेईमानी’ कर 415.10 करोड़ रुपये की आय

क्रिकेटIndia A vs Oman: 44 गेंद, 53 रन, 7 चौके, 1 छक्का और 1 विकेट, कमाल करते हो हर्ष दूबे, ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में टीम इंडिया

भारतSaudi Tragedy: हैदराबाद से  54 जायरीन 9 नवंबर को जेद्दा गए थे और 23 नवंबर को लौटना था?, तेल टैंकर से टक्कर और 45 की मौत, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा