लाइव न्यूज़ :

नए साल में तोहफाः कर्मचारियों को ढाई दिन का ऑफ, यूएई में बदल जाएगा एक जनवरी से काम का समय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 21:01 IST

UAE New Weekend Days: सोमवार से बृहस्पतिवार तक कार्य समय सुबह सात बजकर 30 मिनट से अपराह्न तीन बजकर 30 मिनट तक होगा जबकि शुक्रवार को सुबह सात बजकर 30 मिनट से अपराह्न 12 बजे तक काम होगा जोकि आधा कार्य दिवस रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसाढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह होने के बाद यूएई दुनिया का ऐसा पहला देश बन जाएगा।नए नियम के अनुसार शनिवार और रविवार को पूरे दिन का अवकाश रहेगा।समयसारिणी को अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों के आसपास रखा है। 

UAE New Weekend Days:  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक जनवरी से पांच के बजाय साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह होगा। यूएई ने मंगलवार को इस बाबत घोषणा की।

साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह होने के बाद यूएई दुनिया का ऐसा पहला देश बन जाएगा, जहां सप्ताह में पांच दिन से कम कार्य दिवस होंगे। यूएई ने काम और व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बेहतर करने के मकसद से ये कदम उठाया है।

यूएई सरकार के मीडिया कार्यालय ने कहा कि नयी समयसारिणी के मुताबिक, सोमवार से बृहस्पतिवार तक कार्य समय सुबह सात बजकर 30 मिनट से अपराह्न तीन बजकर 30 मिनट तक होगा जबकि शुक्रवार को सुबह सात बजकर 30 मिनट से अपराह्न 12 बजे तक काम होगा जोकि आधा कार्य दिवस रहेगा।

उन्होंने कहा कि नए नियम के अनुसार शनिवार और रविवार को पूरे दिन का अवकाश रहेगा। माना जा रहा है कि सरकार ने वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ाने के मद्देनजर कार्य समयसारिणी को अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों के आसपास रखा है। 

टॅग्स :UAEAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें