लाइव न्यूज़ :

मध्य इंडोनेशिया में आईएस से संबद्ध दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:02 IST

Open in App

पालु (इंडोनेशिया), 11 जुलाई (एपी) इंडोनेशिया के सुरक्षा बलों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध दो संदिग्ध आतंकवादियों को रविवार को मध्य इंडोनेशिया में मार गिराया। सेना ने बताया कि माना जाता है कि सुलावेसी द्वीप पर ईसाई किसान की हत्या के मामले में आईएस का हाथ है।

संयुक्त अभियान का नेतृत्व करने वाले मेजर जनरल रिचर्ड तम्पुबोलोन ने बताया कि मारे गए दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान रुकली और अहमद गजली के तौर पर की गई है और इन्हें सेना और पुलिस के पांच सदस्यीय संयुक्त दल ने तड़के मध्य सुलावेसी प्रांत के पहाड़ी परिगी माउतोंग जिले में मार गिराया। पारिगी माउतोंग की सीमा पोसो जिले से लगती है जिसे चरमपंथियों का गढ़ माना जाता है।

गौरतलब है कि गत कुछ महीनों में सुरक्षा बलों ने मध्य सुलावेसी प्रांत में अभियान को तेज किया है, उनकी कोशिश ईस्ट इंडोनेशिया मुजाहिदीन नेटवर्क के सदस्यों खासतौर पर इसके नेता अली कलोरा को गिरफ्तार करने की है जो इंडोनिशिया में सबसे वांछित आतंकवादी है। इस संगठन ने वर्ष 2014 में आईएस से संबद्ध होने की घोषणा की थी।

तम्पुबोलोन ने बताया कि सुरक्षा दल ने बुधवार को तनाह लांतो गांव के घने जंगलों में स्थित आतंकवादियों के शिविर का पता लगाया था। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के जब सुरक्षा बलों की टीम आतंकवादियों की शिविर पहुंची तो, वहां पर पांच आतंकवादी मौजूद थे। हालांकि, उनमें से तीन फरार होने में कामयाब रहे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल कलोरा सहित आतंकवादी संगठन के सात सदस्यों की तलाश कर रहे हैं। ईस्ट इंडोनेशिया मुजाहिदीन ने कई पुलिसकर्मियों और ईसाइयों की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर