लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत

By भाषा | Updated: March 8, 2021 21:42 IST

Open in App

मांडले (म्यांमा), आठ मार्च (एपी) उत्तरी म्यांमा में तख्तापलट के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में सोमवार को दो लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया की खबरों में इस बारे में बताया गया।

‘इरावड्डी’ अखबार ने कहा है कि काचिन राज्य के मैतकयीना में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान दो लोगों को सिर में गोली लगी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रबड़ की गोलियां भी छोड़ी गयी।

सुरक्षा बलों ने देश की राजधानी नेपीता में प्रदर्शन कर रहे करीब 1,000 लोगों की भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में हजारों लोग प्रदर्शन के लिए आए लेकिन सैनिकों और पुलिस बल की कार्रवाई की आशंका के कारण खुद ही तितर-बितर हो गए।

सेना द्वारा तख्तापलट किए जाने के बाद से म्यांमा में कई शहरों में रोज प्रदर्शन के लिए लोग सड़कों पर निकल रहे हैं।

पुलिस ने रविवार को अस्पतालों और विश्वविद्यालय परिसरों पर कब्जा कर लिया और सेना के तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया।

म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून में भी रात आठ बजे से कर्फ्यू शुरू होने के बाद से लगातार दूसरी रात सुरक्षा बलों ने भारी हथियारों से गोलीबारी की। प्रदर्शनकारी आंग सान सू ची समेत अन्य नेताओं को रिहा किए जाने की मांग कर रहे हैं।

तख्तापलट और हिंसा के कारण दुनिया के कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने म्यांमा के सैन्य नेताओं पर पाबंदी लगयी है। हाल में ऑस्ट्रेलिया ने भी म्यांमा से रक्षा सहयोग रोकने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला