श्रीलंका की जेल में दो ईरानी कैदियों ने सेनिटाइजर पीकर आत्महत्या की
By भाषा | Published: October 14, 2021 08:35 PM2021-10-14T20:35:45+5:302021-10-14T20:35:45+5:30
कोलंबो, 14 अक्टूबर श्रीलंका की एक जेल में बंद दो ईरानी लोगों ने कथित तौर पर सेनिटाइजर पीकर आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में कोलंबो रिमांड जेल के प्रवक्ता चंदना एकनायके ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों ईरानी लोगों को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने कहा कि सेनिटाइजर पीने वाले 12 कैदियों को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 10 का इलाज चल रहा है और दो ईरानी कैदियों की मौत हो गई।
ये सभी लोग मादक पदार्थ तस्करी के मामले में रिमांड पर थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।