लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके से 26 की मौत, कई घायल

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2022 11:00 IST

अफगानिस्तान के पश्चिम में स्थित बदगीस प्रांत में सोमवार को आए दो बार आए भूकंप के झटकों से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं।प्रांत के दक्षिणी भाग में स्थित कदिस जिले में भूकंप से सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है।

काबुल: अफगानिस्तान के पश्चिम में स्थित बदगीस प्रांत में सोमवार दोपहर को दो बार आए भूकंप के झटकों से 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। तुर्कमेनिस्तान से सटा यह सीमावर्ती इलाका दो बार आए भूकंप के झटकों से बुरी तरह हिल उठा। प्रांत के संस्कृति एवं सूचना विभाग के प्रमुख बास मोहम्मद सरवरी ने बताया कि भूकंप के कारण हुई तबाही में कई घर ढह गए। 

सरवरी के मुताबिक, प्रांत के दक्षिणी भाग में स्थित कदिस जिले में भूकंप से सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है और सबसे अधिक लोग हताहत हुए हैं। सरवरी ने कहा कि पूरे प्रांत में झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि काला-ए-नव में कुछ घरों में दरारें देखी गईं, लेकिन कोई बड़ी चोट या क्षति नहीं हुई। वहीं, अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भूकंप से प्रभावित हुए दूरदराज के गांवों में अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है। 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार 5.3 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर करीब दो बजे जबकि 4.9 तीव्रता का दूसरा भूकंप शाम करीब चार बजे महसूस किया गया। बता दें कि कादिस सूखे से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जिसे पिछले दो दशकों में बहुत कम अंतरराष्ट्रीय सहायता मिली है। 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :भूकंपअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल