लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीर की स्थिति पर ट्वीट कर फंसे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, ट्विटर ने नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: August 26, 2019 19:06 IST

मानवाधिकार मंत्री शिरीन मंजरी ने राष्ट्रपति अल्वी को ट्विटर के अधिकारियों से प्राप्त मेल का स्क्रीन शॉट पोस्ट किया है और कहा कि नोटिस ‘‘सही नहीं है और यह दुर्भाग्यपूर्ण’’ है। राष्ट्रपति अल्वी ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें कश्मीर मुद्दे को लेकर प्रदर्शन होता दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंचार मंत्री मुराद सईद ने रविवार को कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट से उन्हें भी नोटिस मिला है कि उनके एक ट्वीट से भारतीय कानूनों का उल्लंघन हुआ है।कश्मीर के समर्थन में पोस्ट करने के लिए पाकिस्तानी अकाउंट को बंद करने का मामला पाकिस्तानी अधिकारियों ने ट्विटर और फेसबुक के समक्ष उठाया है।

कश्मीर की स्थिति पर ट्वीट करने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को ट्विटर ने नोटिस भेजा है।

मानवाधिकार मंत्री शिरीन मंजरी ने राष्ट्रपति अल्वी को ट्विटर के अधिकारियों से प्राप्त मेल का स्क्रीन शॉट पोस्ट किया है और कहा कि नोटिस ‘‘सही नहीं है और यह दुर्भाग्यपूर्ण’’ है। राष्ट्रपति अल्वी ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें कश्मीर मुद्दे को लेकर प्रदर्शन होता दिख रहा है।

संचार मंत्री मुराद सईद ने रविवार को कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट से उन्हें भी नोटिस मिला है कि उनके एक ट्वीट से भारतीय कानूनों का उल्लंघन हुआ है। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने पिछले हफ्ते कहा था कि अधिकारियों ने ट्विटर और फेसबुक के समक्ष मामले को उठाते हुए आरोप लगाया कि कश्मीर के समर्थन में पोस्ट के लिए पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद किया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘कश्मीर के समर्थन में पोस्ट करने के लिए पाकिस्तानी अकाउंट को बंद करने का मामला पाकिस्तानी अधिकारियों ने ट्विटर और फेसबुक के समक्ष उठाया है।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानजम्मू कश्मीरमोदी सरकारधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना