लाइव न्यूज़ :

तुर्की के एजेंटों ने अमेरिका में रहने वाले उपदेशक के भतीजे को पकड़ा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:30 IST

Open in App

अंकारा, 31 मई (एपी) तुर्की के एजेंटों ने विदेश में चलाए गए अभियान में अमेरिकी में रह रहे उपदेशक फतेहुल्लाह गुलेन के एक भतीजे को पकड़ लिया है और उसे तुर्की ले आए हैं जहां उसपर मुकदमा चलाया जाएगा। तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह खबर दी है।

‘अनादोलु’ एजेंसी ने खबर दी है कि सेलाहद्दीन गुलेन तुर्की में एक आतंकवादी संगठन का सदस्य होने के आरोप में वांछित था और उसे तुर्की की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी एआईटी ने एक अभियान में पकड़ लिया।

खबर में यह नहीं बताया गया है कि उसे कहां से पकड़ा गया या उसे कब तुर्की वापस लाया गया। माना जाता है कि फतेहुल्लाह का भतीजा केन्या में रहता था।

फतेहुल्लाह गुलेन के आंदोलन से संबंधित लोगों को जबरन देश वापस लाने की श्रृंखला में सेलाहद्दीन का मामला नया है। तुर्की सरकार ने 2016 में तख्तापलट की नाकाम कोशिश के लिए फतेहुल्लाह गुलेन के आंदोलन को जिम्मेदार ठहराया है।

फतेहुल्लाह गुलेन तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के पूर्व सहयोगी हैं और अब अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने तख्तापलट की कोशिश में शामिल होने के आरोप से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक