लाइव न्यूज़ :

Turkey Attack Syria: अमेरिका की गिरफ्त में ISIS के दो कुख्यात ब्रिटिश जिहादी, दोनों को सीरिया से ले जायाा गया बाहर

By भाषा | Updated: October 10, 2019 12:55 IST

Turkey Attack Syria latest updates: गौरतलब है कि तुर्की ने पूर्वोत्तर सीरिया में कुर्दों के नियंत्रण वाले इलाकों में बुधवार को हवाई हमले किए जिससे अब जमीन पर भी संघर्ष होने के आसार बन रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने दोनों जिहादियों को पकड़ा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों को सीरिया से बाहर ले जाया गया और वे सुरक्षित स्थान पर हैं।

सीरिया के कुर्दों द्वारा पकड़ कर रखे गए दो प्रमुख जिहादियों को अमेरिका ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। एक रक्षा अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, उनकी पहचान कुख्यात ब्रिटिश लड़ाकों ‘‘द बीटल्स’’ के रूप में हुई है।

अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट समूह का मुकाबला करने के लिए सीरियाई कुर्द बलों के साथ गठजोड़ किया है। गौरतलब है कि तुर्की ने पूर्वोत्तर सीरिया में कुर्दों के नियंत्रण वाले इलाकों में बुधवार को हवाई हमले किए जिससे अब जमीन पर भी संघर्ष होने के आसार बन रहे हैं।

एक रक्षा अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर इस्लामिक स्टेट समूह और कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस का हवाला देते हुए कहा ‘‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हमने एसडीएफ से आईएसआईएस के दो कुख्यात लड़कों को हिरासत में ले लिया है।’’

सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने दोनों जिहादियों को पकड़ा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों को सीरिया से बाहर ले जाया गया और वे सुरक्षित स्थान पर हैं।’’ उन्होंने जगह का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें युद्ध के कानून के अनुसार सैन्य हिरासत में रखा जा रहा है।’’

टॅग्स :सीरियाआईएसआईएसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल