लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के विज्ञान सलाहकार स्कॉट एटलस ने अपने पद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 11:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में नाकामी को लेकर आलोचना झेलने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विज्ञान सलाहकार डॉ स्कॉट एटलस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के न्यूरो-रेडियोलॉजिस्ट एटलस ने अस्थायी पद से इस्तीफा दे दिया है। एटलस के पास लोक स्वास्थ्य या संक्रामक बीमारियों से निपटने का कोई औपचारिक तजुर्बा नहीं था।

एटलस ने सोमवार शाम में एक ट्वीट के जरिए अपने इस्तीफे संबंधी खबरों की पुष्टि की।

इस गर्मी में एटलस व्हाइट हाउस से जुड़े थे। डॉ एंथनी फौसी और डॉ डेबोराह ब्रिक्स समेत सरकार के शीर्ष वैज्ञानिकों के साथ एटलस का कई मुद्दों पर टकराव हुआ था। एटलस ने कोविड-19 रोकने के लिए सख्त उपायों का विरोध किया था। अमेरिका में संक्रमण के कारण 267,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'