लाइव न्यूज़ :

बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने तक ट्रंप के फेसबुक, इंस्टाग्राम खाते रहेंगे ब्लॉक: जुकरबर्ग

By भाषा | Updated: January 8, 2021 00:20 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात जनवरी (एपी) फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने एक असाधारण कदम की घोषणा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण करने तक देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

यह शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को आयोजित होने वाला है।

जुकरबर्ग ने एक पोस्ट के जरिए कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि राष्ट्रपति को इस समय इस मंच का इस्तेमाल करते रहने की अनुमति देने का जोखिम बहुत बड़ा है। इसलिए, हमने उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक किए जाने की अवधि बढ़ाकर अनिश्चितकाल कर दी है। उनका अकाउंट सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण होने तक कम से कम आगामी दो सप्ताह तक बंद रहेगा।’’

ऐसा संभवत: पहली बार है, जब किसी राष्ट्र प्रमुख का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक किया गया है।

अमेरिका में लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमले के तहत निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने बुधवार को यहां स्थित कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया और वे पुलिस से भिड़ गए। इस घटना में चार लोग मारे गए और राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के पदों के लिए में क्रमश: जो बाइडन एवं कमला हैरिस के निर्वाचन को सत्यापित करने की प्रक्रिया बाधित हुई। इस घटनाक्रम के बाद जुकरबर्ग ने इस असाधारण कदम की घोषणा की।

इससे पहले फेसबुक ने बुधवार को दो नीतिगत उल्लंघनों के कारण ट्रंप का अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक किया था। ट्विटर ने भी बुधवार को ट्रंप का अकाउंट 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था और एक वीडियो समेत उनके तीन ट्वीट हटा दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब