लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने कैपिटल पर हमले के लिए ‘‘उकसाया’’, भीड़ झूठ से प्रभावित थी : मैक्कोनेल

By भाषा | Updated: January 20, 2021 14:48 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 जनवरी (एपी) रिपब्लिकन सीनेटर मिच मैक्कोनेल ने मंगलवार को निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भीड़ ‘‘झूठ’’ से प्रभावित थी तथा राष्ट्रपति एवं अन्य ने उसे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को पलटने के लिए ‘‘उकसाया’’।

ट्रंप पर ऐतिहासिक द्वितीय महाभियोग सुनवाई से पहले मैक्कोनेल की सार्वजनिक रूप से की गई यह टिप्पणी काफी महत्वपूर्ण है।

मैक्कोनेल ने कहा, ‘‘ भीड़ झूठ से प्रभावित थी। उसे राष्ट्रपति और अन्य शक्तिशाली लोगों ने भड़काया तथा उन्होंने संघीय सरकार की उस विशिष्ट कार्यवाही को रोकने के लिए भय और हिंसा का इस्तेमाल करने की कोशिश की, जो उन्हें पंसद नहीं थी।’’

रिपब्लिकन नेता ने कैपिटल में बाइडन के ‘‘सुरक्षित और सफल’’ शपथग्रहण का संकल्प भी लिया।

गौरतलब है कि ट्रंप तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के बेबुनियाद दावे लगातार करते रहे हैं। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोल दिया था और हिंसा में कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?