लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 का टीका ले जाने के लिए तैयार हैं ट्रक

By भाषा | Updated: December 13, 2020 17:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 दिसंबर (एपी) अमेरिका के मिशिगन विनिर्माण संयंत्र से कोरोना वायरस के टीके की पहली खेप ले जाने के लिए रविवार को ट्रक तैयार खड़े हैं। जानलेवा संक्रमण से बचाव के टीकों की खुराक शाम तक राज्यों में पहुंचने की उम्मीद है। ये टीके देश में महामारी का प्रकोप रोकने के लिए अहम है।

अमेरिका के इतिहास में महामारी के खिलाफ सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इस महामारी ने दुनियाभर में 16 लाख लोगों की जान ले ली है और 7.1 करोड़ लोगों को बीमार किया है।

शुरूआत में टीके की करीब 30 लाख खुराकें भेजी जाने की उम्मीद है और स्वास्थ्य कर्मी तथा नर्सिंग होम के कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी जारी है और अब तक तीन लाख से ज्यादा अमेरिकियों की मौत हो चुकी है।

संघीय अधिकारियों ने बताया कि फाइजर के टीके की पहली खेप सोमवार तक 145 वितरण केंद्रों तक पहुंच जाएगी। वहीं अतिरिक्त 425 केंद्र पर यह टीका मंगलवार और बचे हुए 66 केंद्रों पर बुधवार तक पहुंच जाएगा।

यह टीका फाइजर ने अपनी जर्मन साझेदार बायोएनटेक के साथ विकसित किया है। इसे प्रत्येक राज्य की वयस्क आबादी के आधार पर दिया जाएगा।

इस टीके को काफी कम तापमान यानि के शून्य से करीब 94 डिग्री सेल्सियस नीचे पर रखा जा रहा है। इसके लिए फाइजर ड्राइ आइस से लैस कंटेनर और जीपीएस सेंसर का इस्तेमाल कर रहा है।

संघीय अधिकारियों ने बताया कि तीन हफ्ते में यह टीका स्थानीय दवाइयों की दुकानों पर उपलब्ध होगा।

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने शुक्रवार को अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और उसकी जर्मन साझेदार बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके के आपात स्थिति में देश में इस्तेमाल करने को मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?