लाइव न्यूज़ :

अलास्का में पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत : तटरक्षक बल

By भाषा | Updated: August 6, 2021 08:50 IST

Open in App

जुनो (अमेरिका), छह अगस्त (एपी) पर्यटकों को दर्शनीय स्थलों पर ले जाने वाला एक विमान बृहस्पतिवार को दक्षिणपूर्व अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी छह लोग मारे गए। अमेरिकी तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

तटरक्षक बल एवं संघीय विमानन प्रशासन की ओर से बताया गया कि विमान की आपात स्थिति दर्शाने वाली बत्ती देर रात करीब 11.20 बजे सक्रिय हुई और तभी विमान केटचिकान के पास मिस्टी जॉडर्स नेशनल मॉन्यूमेंट के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तटरक्षक बल को विमान का मलबा मिलने के बाद हेलिकॉप्टर के माध्यम से दो बचावकर्मियों को दुर्घटनास्थल पर उतारा गया, जिन्होंने बताया कि हादसे में कोई जीवित नहीं बचा है।

विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे की जांच करेंगे।

इससे पहले, 2019 में दो पर्यटक विमानों की हवा में टक्कर हो गई थी और दोनों विमानों में सवार 16 लोगों में से छह की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल