लाइव न्यूज़ :

इजराइल में शीर्ष विपक्षी नेता चुनाव में अमेरिका के लिंकन प्रोजेक्ट के संस्थापकों की मदद ले रहे

By भाषा | Updated: January 18, 2021 08:49 IST

Open in App

यरुशलम, 18 जनवरी (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी गिदोन सार आगामी 23 मार्च के चुनावों को लेकर एक अमेरिकी संस्था की मदद ले रहे हैं।

गिदोन सार कभी नेतन्याहू के सहायक थे। वह अपनी चुनावी रणनीति के लिए लिंकन प्रोजेक्ट के चार संस्थापकों की मदद ले रहे हैं। इसी संस्था ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जबरदस्त प्रचार किया था जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार गए।

इजराइल के चैनल ‘12 टीवी’ ने सबसे पहले इस बारे में सूचना दी। सार के प्रचार अभियान से जुड़े एक सदस्य ने भी नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर इसकी पुष्टि की।

लिंकन प्रोजेक्ट के संस्थापक स्टीव श्मिट, रिक विलसन, स्टुअर्ट स्टीवेंस और रीड गैलेन उन नेताओं में से हैं जिन्होंने राष्ट्रपति के सिद्धांतों और नैतिकता पर केंद्रित प्रचार किया और ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बनने से रोकने की दिशा में काम किया।

लिंकन प्रोजेक्ट कहता है कि उनका लक्ष्य नेताओं को ‘‘जवाबदेह’’ बनाना है।

लिकुड पार्टी से अलग होकर न्यू होप पार्टी का गठन करने वाले सार का भी यही संदेश है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेतन्याहू पर अपने बचाव के लिए पार्टी को जरिया बनाने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला