लाइव न्यूज़ :

गिरगिट की नई प्रजाति, लंबाई 13.5 मिलीमीटर यानी आधा इंच से अधिक, जानिए इसके बारे में...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2021 16:52 IST

ब्रूकेसिया नेना नामक इस गिरगिट की प्रजाति का पता लगाने वाले खोजकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे फ्रैंक ग्लॉ ने कहा कि नर गिरगिट की लंबाई महज 13.5 मिलीमीटर यानी आधा इंच से थोड़ी अधिक होती है.

Open in App
ठळक मुद्देगिरगिट की नई प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति बनने की दौड़ में शामिल है.ब्रूकेसिया परिवार के जिस अन्य सदस्य के नाम सबसे छोटा सरीसृप होने का रिकॉर्ड दर्ज है, यह उससे कम से कम 1.5 मिलीमीटर छोटा है. खोजी अभियान के दौरान नन्हे नर गिरगिट और उसे थोड़े बड़े आकार के मादा गिरगिट का पता लगाया था.

बर्लिनः मेडागास्कर और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने कहा कि खोजी गई गिरगिट की नई प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति बनने की दौड़ में शामिल है.

इस प्रजाति के गिरगिट इतने छोटे होते हैं कि इन्हें इंसान की एक उंगली पर भी आराम से रखा जा सकता है. ब्रूकेसिया नेना नामक इस गिरगिट की प्रजाति का पता लगाने वाले खोजकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे फ्रैंक ग्लॉ ने कहा कि नर गिरगिट की लंबाई महज 13.5 मिलीमीटर यानी आधा इंच से थोड़ी अधिक होती है.

ब्रूकेसिया परिवार के जिस अन्य सदस्य के नाम सबसे छोटा सरीसृप होने का रिकॉर्ड दर्ज है, यह उससे कम से कम 1.5 मिलीमीटर छोटा है. म्यूनिख में बवेरियन स्टेट जूलॉजी कलेक्शन में सरीसृप प्रजातियों के विशेषज्ञ ग्लॉ ने कहा कि 2012 में एक स्थानीय गाइड ने पर्वतीय इलाके में खोजी अभियान के दौरान नन्हे नर गिरगिट और उसे थोड़े बड़े आकार के मादा गिरगिट का पता लगाया था.

ग्लॉ ने शुक्रवार को कहा कि आपको उन्हें देखने के लिए सचमुच घुटनों के बल बैठना पड़ेगा. वे देखते ही देखते नजरों से ओझल हो जाते हैं और बहुत धीरे-धीरे चलते हैं. उन्होंने कहा कि ब्रूकेसिया नेना के सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति होने की पुष्टि करने के लिए उन पर अतिरिक्त अध्ययन की जरूरत है. इसमें कई वर्ष लग सकते हैं. टीम का अध्ययन हाल ही में साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रजर्मनीसाइंटिस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?