लाइव न्यूज़ :

पेरिस में रेलवे स्टेशन पर चाकू से किए गए हमले में तीन लोग घायल, हमलावर गिरफ्तार किया गया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 3, 2024 14:40 IST

पेरिस के गारे डे ल्योन रेलवे स्टेशन पर सुबह लगभग 8:00 बजे एक व्यक्ति ने चाकूबाजी शुरू कर दी। गारे डे ल्योन रेलवे स्टेशन फ्रांस का प्रमुख यात्रा केंद्र है। हमले में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं जबकि दो अन्य मामूली रूप से घायल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस की राजधानी पेरिस के गारे डे ल्योन रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजीचाकू से किए गए हमले में तीन लोग घायल हो गए हैंपेरिस पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है

Knife attack at Paris railway station: फ्रांस की राजधानी पेरिस के गारे डे ल्योन रेलवे स्टेशन पर चाकू से किए गए हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार 3 फरवरी को ये जानकारी दी। पेरिस पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की राष्ट्रीयता उजागर नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार पेरिस के गारे डे ल्योन रेलवे स्टेशन पर सुबह लगभग 8:00 बजे एक व्यक्ति ने चाकूबाजी शुरू कर दी। गारे डे ल्योन रेलवे स्टेशन फ्रांस का प्रमुख यात्रा केंद्र है। यहां से घरेलू ट्रेनों के अलावा  स्विट्जरलैंड और इटली जाने के लिए भी सेवा उपलब्ध है। पुलिस ने कहा है कि चाकू से किए हमले में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं जबकि दो अन्य मामूली रूप से घायल हुए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार संदिग्ध ने अपने हमले के दौरान कोई भी धार्मिक नारा नहीं लगाया। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को एक इटालियन ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा। रेल ऑपरेटर एसएनसीएफ ने बताया है कि घटना के बाद  स्टेशन के हॉल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

टॅग्स :फ़्रांसParisक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल