लाइव न्यूज़ :

उत्तरी माली में हमले में तीन शांतिरक्षकों की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: January 14, 2021 10:10 IST

Open in App

बमाको (माली), 14 जनवरी (एपी) उत्तरी माली के टिम्बुकटू क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में आइवरी कोस्ट के तीन संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

शांतिरक्षकों का वाहन हमलावरों द्वारा बिछाए गए आईडी के चपेट में आ गया था। माली स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन और आइवरी कोस्ट की सेना ने यह जानकारी दी।

मिशन ने एक बयान में कहा कि बामाबारा-माउदे शहर के उत्तर में लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) की दूरी पर स्थित डाउएंटजा और टिंबुकटू के पास बुधवार को एक सुरक्षा अभियान के दौरान ये मौतें हुईं।

मिशन ने कहा कि हमलावर घटनास्थल से भाग गए।

संयुक्त राष्ट्र के मिशन के प्रमुख एवं संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत महामत सालेह अन्नादिफ ने इस हमले की निंदा की।

उन्होंने कहा, "ऐसे समय में जब माली को संकट से बाहर लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं, मैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बलों के साथ-साथ असैन्य आबादी के खिलाफ इन हमलों को लेकर बहुत दुखी हूं।"

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस हमले की कड़ी निंदा की और जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों पर हमले युद्ध अपराध हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘उन्होंने (गुतारेस ने) माली के अधिकारियों से अपील की कि वे इस जघन्य हमले के अपराधियों की पहचान करने और उन्हें तुरंत कठोर सजा दिलाने में कोई कसर न छोड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल