लाइव न्यूज़ :

काबुल अस्पताल के निकट विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 16 घायल: चिकित्साकर्मी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 19:29 IST

Open in App

काबुल, दो नवंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक सैन्य अस्पताल के सामने नागरिकों को निशाना बनाकर मंगलवार को बम विस्फोट किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 16 घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्ती ने एक ट्वीट में कहा कि सरदार मोहम्मद दाऊद खान सैन्य अस्पताल के सामने विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि विशेष सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद हैं।

काबुल के 10वें जिले में निवासियों ने दो धमाके और गोलियों की आवाज सुनने की बात कही है। बाद में मंगलवार को निकट के वजीर अकबर खान अस्पताल के सैयद अब्दुल्ला अहमदी के निदेशक ने कहा कि उनके अस्पताल में तीन लोगों के शव और सात घायलों को लाया गया है। वहीं नौ अन्य को अफगानिस्तान आपात अस्पताल ले जाया गया है।

इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हाल के सप्ताह में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने कई हमलों को अंजाम दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'