लाइव न्यूज़ :

काबुल हमले में बच्चे समेत तीन ब्रिटिश नागरिकों की मौत

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:35 IST

Open in App

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने शुक्रवार को कहा कि काबुल हवाईअड्डे के बाहर बृहस्पतिवार को हुए आतंकी हमले में एक बच्चे समेत तीन ब्रिटिश नागरिकों की भी जान गई है। इस आतंकी हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। काबुल में बृहस्पतिवार को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर बड़ी संख्या में जुटे अफगान लोगों के बीच दो आत्मघाती बम धमाके किए गए और बंदूकधारियों ने भी लोगों को निशाना बनाया जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।इस्लामिक स्टेट के अफगानिस्तान में संबद्ध, जिन्हें इस्लामिक स्टेट खुरासान या आईएसआईएस-के कहा जाता है, ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। राब ने एक बयान में कहा, “यह जानकर बेहद दुखी हूं कि कल के आतंकी हमले में दो ब्रिटिश नागरिक और एक अन्य ब्रिटिश नागरिक के बच्चे की मौत हो गई। दो अन्य ब्रिटिश नागरिक भी इसमें घायल हुए हैं।”उन्होंने कहा, “ये लोग निर्दोष थे और यह त्रासद है कि जब वे अपने प्रियजनों को ब्रिटेन में सुरक्षा के लिये लाने की कोशिश कर रहे थे तब कायर आतंकवादियों ने उनकी हत्या कर दी। कल का घृणित हमला अफगानिस्तान में खतरों को रेखांकित करता है और इस बात को रेखांकित करता है कि हम लोगों को बाहर निकालने का हर संभव प्रयास क्यों कर रहे हैं। हम उनके परिवार की दूतावास के जरिये मदद कर रहे हैं।”मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में ब्रिटेन अफगानिस्तान के लोगों की तरफ से मुंह नहीं मोड़ेगा और “हम आतंकवादियों से कभी नहीं डरेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा