लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बाइडन के शपथ ग्रहण के दिन हथियारबंद ट्रंप समर्थक कर सकते हैं आंदोलन, FBI ने दी चेतावनी

By अनुराग आनंद | Updated: January 13, 2021 08:37 IST

अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने सरकार को पहले ही सतर्क करते हुए जो बाइडन के शपथ ग्रहण के दिन राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का सुझाव दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों की ओर से प्रदर्शन का एलान किया गया है।ना है कि बड़ी संख्या में इन ग्रुप्स के लोगों ने वाशिंगटन के आस-पास के शहरों में जमा होना भी शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली:अमेरिका की राजधानी में संसद के सामने डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों द्वारा हिंसक आंदोलन किए जाने के बाद एक बार फिर से जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रंप के हथियारबंद समर्थकों द्वारा हिंसा फैलाए जाने की बात सामने आ रही है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) और होमलैंड सिक्योरिटी ने एक नयी चेतावनी जारी कर कहा है कि ट्रंप समर्थक जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह को निशाना बनाने की फिराक में हैं।

जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अति-दक्षिणपंथी हथियारबंद लोग कर सकते हैं प्रदर्शन-

मिल रही जानकारी के अनुसार, ये लोग बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अति-दक्षिणपंथी और डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक हथियारबंद प्रदर्शन कर सकते हैं। 20 जनवरी को ट्रंप समर्थकों की ओर से प्रदर्शन का एलान किया गया है।

ऐसे में खुफिया विभाग को सूचना है कि बड़ी संख्या में इन ग्रुप्स के लोगों ने वाशिंगटन के आस-पास के शहरों में जमा होना भी शुरू कर दिया है। हालांकि, ट्रंप ने दबाव में आकर वाशिंगटन में 24 जनवरी तक के लिए इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।

50 राज्यों से वॉशिंगटन डीसी में हथियार बंद समूह एकत्रित होने की बना रहे हैं योजना-

रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि 20 जनवरी को जो बाइडन इनॉग्रेशन सेरेमनी पर देश के 50 राज्यों से वॉशिंगटन डीसी में हथियार बंद समूह एकत्रित होने की योजना बना रहे हैं। कैपिटल हिल पर हुए हमले के बाद हर आयोजन में सुरक्षा पहले से बढ़ाने का फ़ैसला लिया गया है।

प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह (इनॉगरेशन डे) पर हिंसा का खतरा मंडरा रहा है। मिलिट्री के नेशनल गार्ड्स और स्पेशल सिक्योरिटी एजेंसी के दस्ते तैनात कर दिए गए हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?