लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 पर जनरल बाजवा ने कहा, पाकिस्तानी सेना कश्मीरियों की मदद के लिए ‘किसी भी हद तक जाने’ को तैयार 

By भाषा | Updated: August 6, 2019 17:40 IST

बैठक में कश्मीर ही एकमात्र एजेंडा था। जनरल बाजवा ने सेना के कमांडरों से कहा, ‘‘पाकिस्तानी थल सेना कश्मीरियों के जायज संघर्ष में उनके साथ दृढ़ता से खड़ी है। हम तैयार हैं और अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं...। ’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार के कदम की सोमवार को आलोचना की थी।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के इस कदम को ‘‘अवैध’’ करार दिया

पाकिस्तानी थल सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मंगलवार को कहा कि कश्मीरियों की मदद के लिए उनके सैनिक ‘‘किसी भी हद तक जाने’’ को तैयार हैं।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले प्रावधानों को रद्द करने के लिए भारत द्वारा कदम उठाए जाने के एक दिन बाद पाक सेना ने यह टिप्पणी की है। जनरल बाजवा ने पाक सेना में निर्णय लेने वाले सर्वोच्च मंच -- ‘‘कोर कमांडर्स कांफ्रेंस’’-- की अध्यक्षता की।

यह बैठक यहां जनरल हेडक्वाटर में हुई। बैठक में कश्मीर ही एकमात्र एजेंडा था। जनरल बाजवा ने सेना के कमांडरों से कहा, ‘‘पाकिस्तानी थल सेना कश्मीरियों के जायज संघर्ष में उनके साथ दृढ़ता से खड़ी है। हम तैयार हैं और अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं...। ’’

पाक थल सेना ने एक बयान में कहा कि मंच कश्मीर के बारे में भारतीय कार्रवाइयों को खारिज करने के पाकिस्तान सरकार के कदम का पूरी तरह से समर्थन करता है। पाक सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने कभी भी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को मान्यता नहीं दी, जिसे नयी दिल्ली ने अपने आप ही अब निरस्त कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार के कदम की सोमवार को आलोचना की थी। उसने भारत के इस कदम को ‘‘अवैध’’ और ‘‘एकतरफा’’ करार देते हुए इसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में अपील करने समेत सभी संभावित विकल्पों का इस्तेमाल करने का भी संकल्प लिया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के इस कदम को ‘‘अवैध’’ करार दिया और कहा कि यह परमाणु हथियारों से लैस दो पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को और अधिक बिगाड़ेगा। 

टॅग्स :पाकिस्तानआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)धारा ३७०जम्मू कश्मीरइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट