ताइवान के नजदीक चीनी युद्धाभ्यास का तीसरा दिन, मिसाइल, लड़ाकू विमान और युद्धपोतों से किया वास्तविक हमले का अभ्यास

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 10, 2023 01:56 PM2023-04-10T13:56:16+5:302023-04-10T13:57:44+5:30

चीन ने इस अभ्यास में 70 से ज्यादा लड़ाकू विमान H-6 बमवर्षक और दर्जन भर युद्धपोतों का इस्तेमाल कर रहा है। लड़ाकू विमानों में Su-30 जैसे विमान शामिल हैं। हाल ही में ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन के संयुक्त राज्य अमेरिका की थी जिससे चीन भड़का हुआ है।

Third day of Chinese maneuvers near Taiwan actual attack practiced with missiles fighter aircraft and warships | ताइवान के नजदीक चीनी युद्धाभ्यास का तीसरा दिन, मिसाइल, लड़ाकू विमान और युद्धपोतों से किया वास्तविक हमले का अभ्यास

अभ्यास में 70 से ज्यादा लड़ाकू विमान और युद्धपोत शामिल

Highlightsताइवान के पास चीन कर रहा है सैन्य अभ्यासअभ्यास में 70 से ज्यादा लड़ाकू विमान और युद्धपोत शामिलताइवान पर वास्तविक हमले का अभ्यास कर रहा है चीन

नई दिल्ली: ताइवान पर दबाव बनाने के लिए चीन द्वारा किया जा रहा तीन दिवसिय सैन्य अभ्यास तीसरे दिन और ज्यादा आक्रामक हो गया। चीन के लड़ाकू विमान, नौसैनिक पोत और विशेष बल ताइवान पर वास्तविक हमले का युद्धाभ्यास कर रहे हैं। चीन द्वारा किए जा रहे युद्धाभ्यास को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने में चीनी राज्य द्वारा वित्तपोषित मीडिया भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। चीनी राज्य टेलीविजन के अनुसार ताइवान के आसपास किया जा रहा अभ्यास सेना की ताकत को दिखाता है।

चीनी सेना के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने अपने वीचैट अकाउंट पर सिम्युलेटेड हमलों का एक छोटा एनीमेशन भी डाला जिसमें ताइवान में जमीन, समुद्र और हवा से दागी गई मिसाइलों को दिखाया गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि वह इस पूरे मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से ये भी कहा गया है कि वह द्वीप के चारों ओर अभ्यास के तीसरे दिन भी चीन के मिसाइल बलों की निगरानी कर रहा है। इसके अलावा ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी हमले की स्थिति में वह अपनी सुरक्षा के लिए चीन को पूरी ताकत से जवाब देगा। ये भी बताया गया है कि चीन ने इस अभ्यास में 70 से ज्यादा लड़ाकू विमान  H-6 बमवर्षक और दर्जन भर युद्धपोतों का इस्तेमाल कर रहा है। लड़ाकू विमानों में Su-30 जैसे विमान शामिल हैं।

हाल ही में ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन  के संयुक्त राज्य अमेरिका की थी जिससे चीन भड़का हुआ है। चीन ताइवान को अपना ही एक हिस्सा मानता है। ताइवानी  राष्ट्रपति साई इंग वेन  के अमेरिकी दौरे से बौखलाए चीन ने 8 अप्रैल 2023 को द्वीप के चारों ओर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने कहा कि 'युद्ध की तैयारियों' के लिए 'यूनाइटेड शार्प सोर्ड' 8 से 10 अप्रैल तक चलेगी। चीन अपना सैन्य अभ्यास ये ध्यान में रखकर कर रहा है कि अगर ताइवान पर कब्जे की अंतिम लड़ाई छेड़ी गई तो इसे कैसे संचालित करना है। 

इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह ताइवान के आसपास चीन के अभ्यास की बारीकी से निगरानी कर रहा हैं। ताइवान में अमेरिकी दूतावास ने रविवार को कहा कि अमेरिका के पास शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर पर्याप्त संसाधन हैं।

Web Title: Third day of Chinese maneuvers near Taiwan actual attack practiced with missiles fighter aircraft and warships

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे