लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के ऐतिहासिक 'ताज' में होगा बदलाव, किंग चार्ल्स III के सिर पर 6 मई को सजेगा नया मुकुट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 4, 2022 18:00 IST

ब्रिटेन में अगले साल 6 मई को किंग चार्ल्स III का औपचारिक राज्याभिषेक किया जाएगा, इसके लिए दिवंगत साम्राज्ञी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा पहने गये ताज की जगह चार्ल्स III सेंट एडवर्ड क्राउन को घारण करेंगे, इस कारण उस ताज को बदलाव के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में 6 मई 2023 को नये सम्राट किंग चार्ल्स III का होगा आधिकारिक राज्याभिषेक सम्राट राज्याभिषेक के मौके पर नया ताज पहनेंगे, इस वजह से ऐतिहासिक 'ताज' बदला जाएगाराज्याभिषेक के मौके पर किंग चार्ल्स III सेंट एडवर्ड क्राउन को सिर पर धारण करेंगे

लंदन:ब्रिटेन में आगामी 6 मई 2023 को ब्रिटेन के नये सम्राट किंग चार्ल्स III का आधिकारिक राज्याभिषेक होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नये सम्राट इस मौके पर नया ताज धारण करेंगे, इस कारण ब्रिटेन के ऐतिहासिक 'ताज' में बदलाव होने जा रहा है। इस संबंध में सूचना देते हुए बकिंघम पैलेस ने शनिवार को कहा कि अगले साल 6 मई को किंग चार्ल्स III का औपचारिक राज्याभिषेक किया जाएगा, इसके लिए दिवंगत साम्राज्ञी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा पहने गये ताज की जगह वो सेंट एडवर्ड क्राउन को धारण करेंगे। इस कारण उस ताज में आवश्यक बदलाव के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा पहने जाने वाला मुकुट 17वीं शताब्दी का बना हुआ है। जिसे टॉवर ऑफ़ लंदन में रखा गया है और सालाना लगभग दस लाख से अधिक लोगों द्वारा इसे देखने के लिए टॉवर ऑफ़ लंदन का दौरा किया जाता है। यह मुकुट एक बैंगनी मखमली टोपी है, जिसमें माणिक, नीलम, नीलम, गार्नेट और पुखराज सहित टूमलाइन जड़ा हुआ है। यह 30 सेमी (12 इंच) से अधिक लंबा है और इसका वजन 2.23 किलोग्राम है।

वहीं अब किंग चार्ल्स III जिस सेंट एडवर्ड क्राउन को सिर पर धारण करेंगे, उसके बारे में माना जाता है कि वह 11वीं शताब्दी से ब्रिटेन के सम्राटों द्वारा उपयोग किया जाता रहा है और इसका मौजूदा डिजाइन 1661 में चार्ल्स द्वितीय के लिए सेंट एडवर्ड क्राउन के मूल डिजाइन को परिवर्तित करके बनाया गया था, जो 1649 में हाउस ऑफ कॉमन्स द्वारा राजशाही को समाप्त होने और राष्ट्रमंडल की घोषणा होने के बाद हटा दिया गया था। माना जाता है कि यह मुकुट एडवर्ड द कन्फेसर के समय का है, जिन्होंने 1042-1066 तक ब्रिटेन पर शासन किया था।

दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताज के बारे में बात करें तो वह उन्होंने आखिरी बार साल 1953 में अपने राज्याभिषेक के समय ताज पहना था। अब 6 मई 2023 को किंग चार्ल्स III अपने राज्याभिषेक के समय एकबार फिर ब्रिटेन के शाही ताज को पहनेंगे। वहीं राज्याभिषेक के बाद किंग चार्ल्स III इंपीरियल स्टेट क्राउन पहनेंगे, जिसे 1937 में किंग जॉर्ज VI के राज्याभिषेक के लिए बनाया गया था।

दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए शोक सभा और अन्य रस्म अदायगी के बाद ब्रिटेन में कुछ महीनों के अंतराल पर नए सम्राट की ताजपोशी होती है। अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 8 सितंबर को निधन के बाद चार्ल्स नये सम्राट बने हैं। जिनकी मां ने ब्रिटेन पर लगभग 70 वर्षों तक शासन किया था।

ब्रिटेन के नये सम्राट बनने के साथ ही किंग चार्ल्स III ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड जैसे 14 राष्ट्रमंडल देशों के भी राष्ट्राध्यक्ष बन गये हैं। किंग चार्ल्स III ने सार्वजनिक लोकाचार और मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए अपने राज्याभिषेक समारोह को सादगी के साथ मनाने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :ब्रिटेनLondon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजमीन घोटाला केसः शेख हसीना को 5, बहन शेख रेहाना को 7 और भांजी ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक को 2 साल की सजा, बांग्लादेश अदालत फैसला

भारतसंजय भंडारी मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

विश्वकौन हैं डेविड स्जेले?,  किरण देसाई को हराकर 2025 का बुकर पुरस्कार जीता

कारोबारकौन थे गोपीचंद हिंदुजा?, लंदन के अस्पताल में निधन

विश्वटीपू सुल्तान की 2 पिस्तौल 11 लाख पाउंड और महाराजा रणजीत सिंह की पेंटिंग 9 लाख 52 हजार 500 पाउंड में बिकी, लंदन नीलामी में नए कीर्तिमान बनाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका