लाइव न्यूज़ :

दुनिया आज भारत के लिए दुआ कर रही है : अमेरिकी नागरिक अधिकार नेता

By भाषा | Updated: May 20, 2021 10:52 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 मई अमेरिका के शीर्ष नागरिक अधिकार नेता जेसी जैक्सन ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत और उसके लोगों के लिए दुआ कर रही है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि महात्मा गांधी का देश इस महामारी के खिलाफ लड़ाई जीत जाएगा।

शिकागो के रहने वाले नागरिक अधिकार नेता जेसी जैक्सन भारत को छह करोड़ एस्ट्राजेनेका टीके देने का बाइडन प्रशासन से अनुरोध करने के लिए यहां आए थे। वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को जैक्सन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया।

भारत के लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए उन्होंने कहा, ‘आज पूरी दुनिया भारत के लिए दुआ कर रही है।’’

उन्होंने कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित भारत और अन्य देशों के लिए और निधि जुटाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दुनिया के लिए और टीके मांगने चाहिए। हमें अभी श्वास यंत्रों, दवाओं और टीकों की आवश्यकता है।’’

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित नेता डॉ. भारत बराई ने इस पहल के लिए जैक्सन का आभार जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण सबसे सही और सबसे महत्वपूर्ण चीज है। इससे न केवल लोगों की जान बचेगी बल्कि यह अर्थव्यवस्था को भी गिरने से रोकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'