लाइव न्यूज़ :

मकान मालकिन बताकर आराम से घर में रह रही महिला बाद में निकली चोर

By भाषा | Updated: October 23, 2021 09:57 IST

Open in App

कोरनाडो, 23 अक्टूबर (एपी) अमेरिका में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें दक्षिणी कैलिफोर्निया में अपने आप को एक मकान की मालकिन बताकर उसमें रह रही महिला असल में चोर निकली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने सैन डिएगो के कोरोनाडो शहर से बृहस्पतिवार रात को चोरी के संदेह में 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब मकान के असली मालिक ने कोरोनाडो पुलिस को फोन किया और कहा कि उसके पड़ोसी ने उसके घर पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी है। मकान का मालिक शहर से बाहर गया हुआ था लेकिन उनके पड़ोसी ने घर में लाइट जलते और बुझते हुए देखी जिससे उन्हें शक हुआ।

सूचना मिलने के बाद अधिकारी वहां पहुंचे और मकान मालिक के पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने उन्हें घर की एक अतिरिक्त चाबी दी। लेकिन चाबी लगी नहीं और उन्होंने पाया कि घर के एक पुराने ताले के टुकड़े पास ही में जमीन पर बिखरे पड़े हैं। पुलिस ने घर के आसपास देखा तो पाया कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर आग जल रही है तथा संगीत बज रहा है। इसके बाद उन्होंने एक हेलीकॉप्टर बुलाया और घर की दूसरी मंजिल पर किसी को चलते हुए देखा।

इसके बाद पुलिस ने घर के भीतर मौजूद महिला को आवाज मारी जो कुछ मिनटों बाद बाहर आयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने दावा किया कि दो बच्चे भी घर के भीतर है लेकिन तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला।

महिला ने पुलिस को बताया कि यह घर उसका है और उसने तालेवाले को बुलाकर घर का ताला भी बदलवा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला